Saturday, June 21, 2025
Homeसूरजगढ़सूरजगढ़: महपालवास में हत्या और चिड़ावा में रंगदारी का षड्यंत्रकारी अशोक पहलवान...

सूरजगढ़: महपालवास में हत्या और चिड़ावा में रंगदारी का षड्यंत्रकारी अशोक पहलवान उर्फ भिंडा गिरफ्तार

सूरजगढ़, 30 दिसम्बर 2024: झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ थाना क्षेत्र में हुई दोहरी वारदातों का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। महपालवास गांव में हुई हत्या का षड्यंत्रकारी अशोक पहलवान उर्फ भिंडा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही, चिड़ावा में पेड़ा व्यवसायी पर फायरिंग कर रंगदारी मांगने के मामले में भी अशोक का हाथ होने का खुलासा हुआ है।

महपालवास प्रेम विवाह का बदला लेने की थी हत्या

महपालवास गांव में रिंकू सिंह ने अपनी बहन के प्रेम विवाह से नाराज होकर अपने बहनोई की हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने रिंकू सहित अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन षड्यंत्रकारी अशोक फरार चल रहा था। पुलिस ने लंबे समय तक उसकी तलाश की और अंततः उसे गिरफ्तार कर लिया।

चिड़ावा में पेड़ा व्यवसायी पर हमले का षड्यंत्रकारी है अशोक पहलवान

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि अशोक ही चिड़ावा में प्रसिद्ध पेड़ा व्यवसायी लालचंद पेड़ा वाला की दुकान पर फायरिंग कर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का षड्यंत्रकारी था। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था।

पुलिस की कार्रवाई

सूरजगढ़ पुलिस ने दोनों मामलों में कार्रवाई करते हुए आरोपी अशोक को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब अशोक से पूछताछ कर रही है और उसके साथियों की तलाश में जुटी हुई है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!