Saturday, March 14, 2026
Homeराजस्थानचौमूं में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन पुलिया में घुसी स्कूल बस, 15 बच्चे...

चौमूं में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन पुलिया में घुसी स्कूल बस, 15 बच्चे घायल, टीचर की मौत

जयपुर, राजस्थान: राजस्थान के चौमूं में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जब बच्चों से भरी एक स्कूल बस निर्माणाधीन पुलिया में घुस गई। यह घटना NH-52 के भोजलावा कट के पास हुई। हादसे में बस में सवार एक टीचर की मौत हो गई, जबकि 15 बच्चे घायल हो गए। हादसे के वक्त बस में लगभग 30-35 बच्चे मौजूद थे।

ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा

स्थानीय निवासियों के अनुसार, पुलिया से उतरते वक्त बस के ब्रेक फेल हो गए, जिससे बस अनियंत्रित होकर पुलिया के अंदर जा घुसी। चौमूं थाना अधिकारी प्रदीप शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि टक्कर के बाद बस में सवार एक टीचर बस से गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां कुछ बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, वहीं गंभीर रूप से घायल बच्चों का इलाज अब भी जारी है।

स्थानीय निवासियों में आक्रोश

घटना के बाद स्थानीय निवासियों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई और नारेबाजी की। निवासियों का आरोप है कि चौमूं क्षेत्र में लंबे समय से कंडम हो चुकी बसों का संचालन किया जा रहा है, जो बच्चों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है। परिवहन विभाग और स्थानीय प्रशासन की लापरवाही के कारण इस तरह की घटनाएं बार-बार हो रही हैं।

चौमूं में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन पुलिया में घुसी स्कूल बस, 15 बच्चे घायल, टीचर की मौत

नियमों की अनदेखी बनी हादसे की वजह

स्थानीय निवासियों ने सवाल उठाया कि जब शिक्षा विभाग ने राजस्थान में शीतकालीन अवकाश घोषित किया हुआ है, तो स्कूलों को संचालित क्यों किया जा रहा है। चौमूं क्षेत्र में लगभग 90 प्रतिशत स्कूल शीतकालीन अवकाश के बावजूद खुली हुई हैं। प्रशासन की इस अनदेखी से हादसे का खतरा और बढ़ गया है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!