📰 कैटेगरी
Uncategorizedअन्तर्राष्ट्रीयअपराधअलसीसर-मलसीसरउदयपुरवाटीउदयपुरवाटीखेतड़ीखेलगुढागुढागौड़जीचिड़ावाचूरूजयपुरझुन्झुनूडुंडलोददेशदेश-विदेश-राज्यनरहड़नवलगढ़नीमकाथाना

राष्ट्रीय जाट महासंघ ने मनरूप सिंह माठ को झुंझुनूं जिला संयोजक नियुक्त किया गया

चिड़ावा, 26 दिसम्बर 2024: राष्ट्रीय जाट महासंघ ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए महालक्ष्मी ज्वैलर्स के मालिक मनरूप सिंह माठ को झुंझुनूं जिला संयोजक नियुक्त किया है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमपाल सिंह राठी की सहमति से प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया द्वारा की गई है।

महालक्ष्मी ज्वैलर्स में हुआ सम्मान

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया और जिला महामंत्री कंवरपाल बलवदा चिड़ावा स्थित महालक्ष्मी ज्वैलर्स पहुंचे। यहां जाट समाज के लोगों ने उनका माला पहनाकर स्वागत किया।

नियुक्ति पर प्रतिक्रियाएं

मनरूप सिंह माठ को मिली इस जिम्मेदारी पर समाज के लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है। उनका मानना है कि मनरूप सिंह माठ अपने अनुभव और नेतृत्व क्षमता से जाट समाज का उत्थान करेंगे।

उपस्थित रहे गणमान्य व्यक्ति

इस कार्यक्रम में केप्टन कुलदीप मान, ओमप्रकाश गढ़वाल, सुखवीर पूनिया, रोहित गढ़वाल, भागीरथ भाम्बू, सुरेन्द्र नेण, दिनेश कुमार, परमवीर डांगी, हेमंत कुमार, मोहित, रोहित कुमार, बाबूराम, राजूराम, माहिरा चौधरी, रोशन, हर्षिता, विमला, आंकाक्षा और मोनिका सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a comment

error: Content is protected !!