भारत Vs ऑस्ट्रेलिया: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत चल रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में खेला जा रहा है। हालांकि, मैच की शुरुआत से पहले MCG के बाहर खालिस्तानी समर्थकों और भारतीय प्रशंसकों के बीच तीखी झड़प हो गई। यह घटना सोमवार सुबह हुई, जिसने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी।

खालिस्तानी समर्थकों का भारत विरोधी प्रदर्शन

सूत्रों के अनुसार, करीब एक दर्जन खालिस्तानी समर्थक भारत विरोधी नारे लगाते हुए MCG के बाहर झंडे लहराते नजर आए। उनका उद्देश्य भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों को उकसाना था। खालिस्तानी समर्थकों ने टेस्ट मैच की टिकट नहीं खरीदी थी और केवल विवाद खड़ा करने के लिए मैदान के बाहर एकत्र हुए थे।

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

इस झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों पक्ष झंडे लेकर एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। हालांकि, भारतीय समर्थकों की एकजुटता ने खालिस्तानी समर्थकों के इरादों पर पानी फेर दिया।

भारतीय समर्थकों ने दिया जवाब

खालिस्तानी समर्थकों की हरकतों का भारतीय प्रशंसकों ने जोरदार विरोध किया। भारतीय समर्थकों ने “भारत जिंदाबाद” के नारों से जवाब दिया और खालिस्तानी समर्थकों को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया। विक्टोरिया पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर तुरंत कार्रवाई की और खालिस्तानी समर्थकों को वहां से हटाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!