हादसों को रोकने के लिए राजस्थान पुलिस की मुहिम : खुले पड़े बोरवेल की सूचना देने के लिए सोशल मीडिया पर जारी की अपील

जयपुर, राजस्थान: प्रदेश में जगह जगह खुले पड़े सूखे बोरवेल, सूखे कुंए लोगों के लिए खतरे का सबब बने हुए हैं। इन गड्ढों में गिरकर बच्चे ही नहीं बड़े भी गंभीर दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। खुले पड़े बोरवेल की वजह से लगातार हो रहे हादसों के बाद प्रदेश के पुलिस विभाग ने सक्रियता दिखाते हुए हर खास ओ आम के लिए अपील जारी की है। राजस्थान पुलिस ने आज सोशल मीडिया के माध्यम से “खुला दिखे मौत का मुंह तो न करें नजर अंदाज” मुहिम शुरू की है।

राजस्थान पुलिस ने लोगों से जागरूक रहने तथा खुले पड़े बोरवेल की शिकायत करने के लिए संदेश प्रसारित किया है कि कहीं भी खुला बोरवेल या सूखा कुंआ दिखाई दे तो एसडीआरएफ हेल्पलाइन 0141-2759903 या 8764873114 पर सूचित करें।

राजस्थान पुलिस की यह मुहिम प्रशंसनीय है और लोगों को इससे जुड़ कर खुले पड़े बोरवेल की सूचना एसडीआरएफ या स्थानीय प्रशासन को देनी चाहिए। आपकी जागरुकता से किसी की अनमोल ज़िन्दगी को बचाया जा सकता है। हमारा मीडिया संस्थान समाचार झुंझुनू 24 आपसे अपील करता है कि राजस्थान पुलिस की इस जागरुकता मुहिम में सहयोग देते हुए, आज ही अपने आसपास मौजूद किसी भी खुले पड़े बोरवेल की सूचना बताए गए नम्बर पर अवश्य दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!