समाचार झुंझुनूं 24
पल-पल की खबर
☰ कैटेगरी
📰 कैटेगरी
Uncategorizedअन्तर्राष्ट्रीयअपराधअलसीसर-मलसीसरउदयपुरवाटीउदयपुरवाटीखेतड़ीखेलगुढागुढागौड़जीचिड़ावाचूरूजयपुरझुन्झुनूडुंडलोददेशदेश-विदेश-राज्यनरहड़नवलगढ़नीमकाथाना

चिड़ावा: सर्द हवाओं के बीच कोहरे की दस्तक : 24 घंटे में बारिश के आसार

चिड़ावा, 21 दिसम्बर 2024: शहर और आसपास के इलाकों में सर्दी का खासा असर देखने को मिल रहा है। सर्दी से लोगों की दिनचर्या पर भी असर पड़ा है। लोग अब घरों से जरूरी होने पर बाहर निकल रहे हैं। वहीं अलाव तापकर लोग सर्दी से बचने का जतन कर रहे हैं

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन तक शीतलहर का असर रहेगा। 22 दिसंबर से लगातार दो विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। चक्रवात सक्रिय होने से प्रदेश में कई स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि बादल छाने व धूप निकलने से तापमान में बदलाव की स्थिति बनी रहेगी।

कृषि विभाग ने फसलों को पाले से बचाने के लिए किसानों के लिए सुझाव जारी किए है। कृषि विभाग के विशेषज्ञों ने बताया कि पाले के कारण टमाटर, मिर्च, बैंगन, धनिया, मटर, चना, सरसों व गेहूं की फसल को नुकसान हो सकता है। इसके लिए रात के समय खेतों में धुंआ करना चाहिए।

चिड़ावा के अलावा नरहड़, श्योपुरा, ओजटू, अडूका, स्वामी सेही, तोला सेही, डालमिया की ढाणी, धतरवाला, निजामपुरा, सुलताना, चनाना, लाखू, हिरवा, बामनवास, कलगांव, लाम्बा सहित आसपास के कई गांवों में कोहरे का खासा असर है। वहीं कोहरे में कई वाहन हादसे का शिकार होते होते बचे हैं।

Leave a comment

error: Content is protected !!
BREAKING
समाचार झुंझुनूं 24 पर पढ़ें झुंझुनूं, राजस्थान, देश और दुनिया की ताजा खबरें चिड़ावा, पिलानी, झुंझुनूं, खेतड़ी और राजस्थान की हर बड़ी अपडेट सबसे पहले क्रिकेट, राजनीति, शिक्षा, मौसम और लाइव अपडेट्स लगातार देखें