पुणे में बड़ा हादसा: बारातियों से भरी बस खड्डे में गिरी, पांच की मौत, 13-14 घायल

पुणे, महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के पुणे जिले में शुक्रवार (20 दिसंबर) को एक बड़ा हादसा घटित हुआ, जब सुबह 9:30 से 10:00 बजे के बीच बारातियों से भरी एक बस तम्हानी घाट के पास खड्डे में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 13-14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह हादसा पुणे के तम्हानी घाट क्षेत्र में हुआ, जो एक खतरनाक मोड़ के लिए जाना जाता है। सूचना के अनुसार, बस में लगभग 40 यात्री सवार थे, जो चाकन से महाड एक शादी समारोह में भाग लेने जा रहे थे। हादसा उस समय हुआ जब बस के चालक ने मोड़ के पास नियंत्रण खो दिया और बस एक तरफ झुक कर पलट गई।

घटना की जानकारी

पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह हादसा शुक्रवार की सुबह 9:30 से 10:00 बजे के बीच हुआ, जब पर्पल ट्रेवल्स की प्राइवेट बस क्रमांक MH14GU3405 मानगांव पुलिस स्टेशन क्षेत्र के तम्हिनी घाट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस बस में जाधव परिवार के सदस्य सवार थे, जो लोहगांव पुणे से बिरवाडी महाड जा रहे थे। तम्हिनी घाट पर स्थित खतरनाक मोड़ पर बस का चालक नियंत्रण खो बैठा, जिसके कारण बस पलट गई।

मरने वालों की पहचान

रायगढ़ पुलिस अधीक्षक सोमनाथ घरगे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, इस हादसे में जिन पांच लोगों की मौत हुई है, उनके नाम सामने आए हैं:

  1. संगीता धनंजय जाधव
  2. गौरव अशोक दराडे
  3. शिल्पा प्रदीप पवार
  4. वंदना जाधव
  5. एक पुरुष (अज्ञात)

घायलों का उपचार

हादसे के बाद, बचाव दल और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल लोगों को बाहर निकाला। कुल 27 घायलों को निकाला गया और उन्हें मानगांव ग्रामीण अस्पताल में भर्ती किया गया। इन घायलों में से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है, और उन्हें तत्काल इलाज की आवश्यकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!