समाचार झुंझुनूं 24
पल-पल की खबर
☰ कैटेगरी
📰 कैटेगरी
Uncategorizedअन्तर्राष्ट्रीयअपराधअलसीसर-मलसीसरउदयपुरवाटीउदयपुरवाटीखेतड़ीखेलगुढागुढागौड़जीचिड़ावाचूरूजयपुरझुन्झुनूडुंडलोददेशदेश-विदेश-राज्यनरहड़नवलगढ़नीमकाथाना

चिड़ावा पंचायत समिति की बैठक में पेयजल समस्याओं पर हंगामा, अधिकारियों पर लगे अनदेखी के आरोप

चिड़ावा, 18 दिसम्बर 2024: पंचायत समिति की साधारण सभा की बैठक मंगलवार को स्टेशन रोड स्थित पंचायत समिति सभागार में प्रधान रोहिताश धांगड़ की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में बीडीओ ने पिछली बैठक का एजेंडा पढ़कर सुनाया, जिसके बाद पेयजल समस्याओं को लेकर तीखी बहस हुई।

पेयजल अधिकारियों पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप

ओजटू सरपंच विनोद डांगी ने पेयजल अधिकारियों पर भ्रष्टाचार और ठेकेदारों की मनमानी का आरोप लगाते हुए कहा कि मजबूरन लोगों को टंकियों पर चढ़कर काम करवाना पड़ता है। उन्होंने ओजटू क्षेत्र के लिए नए वॉल लगाने और बंद पड़े ट्यूबवेलों को जल्द चालू कराने की मांग की।

जांच की उठी मांग

जिला परिषद सदस्य नरेंद्र लामोरिया ने जल जीवन मिशन में कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिना पाइपलाइन डाले ही उसके कार्य पूरे दिखाए जा रहे हैं। उन्होंने इस मामले की जांच की मांग की।

बैठक में पीएचईडी एक्सईएन की रही गैरमौजूदगी

बैठक के दौरान पीएचईडी एक्सईएन की गैरमौजूदगी पर जनप्रतिनिधियों में रोष रहा। उनके खिलाफ प्रस्ताव लाने का निर्णय लिया गया। सारी सरपंच उम्मेद सिंह बराला ने कहा कि जब पाइपलाइन डाली ही नहीं गई है तो टेस्टिंग कैसे की जा सकती है।

ट्यूबवेलों की रोक हटाने और पर्याप्त संसाधन की मांग

बैठक में सरपंचों और जनप्रतिनिधियों ने नए ट्यूबवेल लगाने पर लगी रोक को हटाने और चिड़ावा पीएचईडी कार्यालय में पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराने की मांग की। बख्तावरपुरा सरपंच ने शिकायत की कि सूचना देने के बावजूद जलते फ्यूज की मरम्मत न होने से ट्यूबवेल खराब हो गए हैं।

जनप्रतिनिधियों की समस्याओं पर प्रधान ने जताई नाराजगी

प्रधान रोहिताश धांगड़ ने अधिकारियों की लापरवाही और जनप्रतिनिधियों की समस्याओं को हल न करने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। उप प्रधान विपिन नूनिया ने भी अधिकारियों पर जनप्रतिनिधियों की अनदेखी और अपमान करने का आरोप लगाया।

ग्राम पंचायतों की समस्याएं

ग्राम पंचायत लांबा गोठड़ा के सरपंच संजय सैनी ने गोठड़ी गांव में मोटर का पावर लोड बढ़ाने की मांग की ताकि घरों तक पानी की आपूर्ति हो सके। उन्होंने कहा कि 21 गेज की मोटर होने के बावजूद लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है। इस पर एईएन ने उच्च गेज की मोटर लगवाने का आश्वासन दिया।

नरहड़ इलाके में जल संकट

डॉ. विनीता रणवा ने बताया कि नरहड़ क्षेत्र के 16 में से 12 कुएं बंद पड़े हैं, जिससे किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मोटरों की मरम्मत सही ढंग से नहीं होने के कारण बार-बार खराब होने की समस्या उत्पन्न हो रही है।

अन्य विभागों के मुद्दे भी उठे

बैठक में बिजली, चिकित्सा, शिक्षा, पीडब्ल्यूडी और राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं पर भी चर्चा हुई। कार्यवाहक एसडीएम कमलदीप पूनिया ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जनप्रतिनिधियों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करें और पंचायत समिति की बैठकों में अनिवार्य रूप से उपस्थित हों।

Leave a comment

error: Content is protected !!
BREAKING
समाचार झुंझुनूं 24 पर पढ़ें झुंझुनूं, राजस्थान, देश और दुनिया की ताजा खबरें चिड़ावा, पिलानी, झुंझुनूं, खेतड़ी और राजस्थान की हर बड़ी अपडेट सबसे पहले क्रिकेट, राजनीति, शिक्षा, मौसम और लाइव अपडेट्स लगातार देखें