दैनिक भास्कर झुंझुनूं के संपादक भूपेंद्र सिंह कृष्णावत का निधन, मंगलवार को होगा अंतिम संस्कार

झुंझुनू, 16 दिसम्बर 2024: दैनिक भास्कर झुंझुनूं के संपादक भूपेंद्र सिंह कृष्णावत का सोमवार दोपहर जयपुर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे 53 वर्ष के थे और लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना कर रहे थे। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार सुबह 10 बजे दूदू के पास स्थित पैतृक गांव नगरी में किया जाएगा।

परिवार के सदस्य मनु कृष्णावत ने बताया कि भूपेंद्र सिंह को 15 दिन पहले तबीयत बिगड़ने पर जयपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। पिछले 10 दिनों से उन्हें सांस लेने में भी दिक्कत हो रही थी। सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव

भूपेंद्र सिंह कृष्णावत करीब दो दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय थे और दैनिक भास्कर झुंझुनूं के संपादक के रूप में कार्यरत थे। उनके नेतृत्व में अखबार ने कई अहम मुद्दों पर बेहतरीन कवरेज दी।

पारिवारिक स्थिति

भूपेंद्र सिंह के परिवार में उनकी माता सजना कंवर, पत्नी सीमा सिंह, बेटा आदित्य सिंह और बेटी अदिति सिंह हैं। आदित्य सिंह ने टेक्सटाइल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर भीलवाड़ा की एक कंपनी में नौकरी शुरू की है, जबकि बेटी अदिति सिंह स्नातक के प्रथम वर्ष की छात्रा हैं।

अंतिम संस्कार की जानकारी

उनका अंतिम संस्कार मंगलवार सुबह 10 बजे पैतृक गांव नगरी में किया जाएगा। निधन की खबर सुनते ही पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। कई पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता और भूपेंद्र सिंह के परिचित अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!