बेंगलुरु एआई इंजीनियर अतुल सुभाष आत्महत्या मामला: पत्नी और परिवार के तीन सदस्य गिरफ्तार

बेंगलुरु: एआई इंजीनियर अतुल सुभाष की आत्महत्या मामले में उनकी पत्नी निकिता सिंघानिया और ससुराल के दो अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद नए खुलासे सामने आ रहे हैं। इस मामले में बेंगलुरु पुलिस ने आरोपी पत्नी निकिता को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है, जबकि आरोपी सास निशा सिंघानिया और साले अनुराग सिंघानिया को प्रयागराज से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

डीसीपी का बयान और पुलिस जांच

बेंगलुरु के व्हाइटफील्ड डिवीजन के डीसीपी शिवकुमार ने कहा कि आरोपियों से पूछताछ के बाद कई और तथ्य सामने आ सकते हैं। पुलिस इस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है। प्राथमिक जांच में खुलासा हुआ है कि अतुल सुभाष तलाक और बच्चे की कस्टडी को लेकर कानूनी लड़ाई लड़ रहे थे।

गिरफ्तारी से बचने की कोशिश

आरोपियों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए प्रयागराज हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत अर्जी दाखिल की थी। हालांकि, पुलिस ने सभी आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की।

आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला

34 वर्षीय एआई इंजीनियर अतुल सुभाष की मौत के बाद उनकी पत्नी निकिता और उनके परिवार के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया था। मराठाहल्ली पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर में निकिता, उनकी मां निशा और भाई अनुराग को आरोपी बनाया गया है।

सुसाइड नोट और वीडियो से हुआ बड़ा खुलासा

अतुल सुभाष ने आत्महत्या से पहले 80 मिनट का एक वीडियो बनाया था और एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था। इसमें उन्होंने अपनी पत्नी और उसके परिवार पर उत्पीड़न और जबरन वसूली के गंभीर आरोप लगाए थे। अतुल ने यह भी आरोप लगाया था कि उनके ससुरालवालों ने उनकी आर्थिक स्थिति को कमजोर करने के लिए मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न किया।

निकिता सिंघानिया ने अतुल पर लगाए थे गंभीर आरोप

2022 में, निकिता ने अपने पति अतुल सुभाष के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मारपीट का मामला दर्ज कराया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि अतुल ने उनके परिवार से दहेज की मांग की और उनके पिता की मृत्यु के लिए अप्रत्यक्ष रूप से जिम्मेदार हैं। निकिता ने अपने पति पर आरोप लगाया कि उन्होंने पति-पत्नी के रिश्ते को “जानवर की तरह” समझा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!