Saturday, June 21, 2025
Homeदेशअल्लू अर्जुन जेल से रिहा: पुष्पा-2 प्रीमियर के दौरान महिला की मौत...

अल्लू अर्जुन जेल से रिहा: पुष्पा-2 प्रीमियर के दौरान महिला की मौत के मामले में हुई थी गिरफ्तारी

हैदराबाद: तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन, जो अपनी फिल्म पुष्पा-2 के जरिए हाल ही में बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं, आज (14 दिसंबर) सुबह करीब 6:40 बजे चंचलगुडा सेंट्रल जेल से रिहा हुए। रिहाई के वक्त उनके पिता और प्रसिद्ध फिल्म निर्माता अल्लू अरविंद और ससुर कंचरला चंद्रशेखर मौजूद थे।

अल्लू अर्जुन को 13 दिसंबर को पुष्पा-2 के प्रीमियर के दौरान एक महिला की मौत के मामले में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, हाईकोर्ट से उन्हें उसी दिन जमानत मिल गई थी, लेकिन तकनीकी कारणों से उनकी रिहाई नहीं हो सकी और उन्हें रात जेल में बितानी पड़ी।

वकील ने की रिहाई में देरी पर आपत्ति

अल्लू अर्जुन की रिहाई में हुई देरी पर उनके वकील अशोक रेड्डी ने नाराजगी जताई। उनका कहना था कि कोर्ट के आदेश के बाद भी उन्हें जेल में रात गुजारनी पड़ी, जो अनुचित है। वकील ने कहा, “हम इस मामले में कानूनी कार्रवाई करेंगे।”

क्लास-1 बैरक में गुजारी रात

जेल प्रशासन ने अभिनेता के लिए क्लास-1 बैरक की व्यवस्था की थी। अधिकारियों ने बताया कि जमानत के आदेश की प्रतियां ऑनलाइन अपलोड न होने के कारण उनकी रिहाई अटक गई। इस खबर के बाद जेल के बाहर बड़ी संख्या में उनके प्रशंसक इकट्ठा हो गए और विरोध प्रदर्शन करने लगे।

गिरफ्तारी से जेल तक का सफर

13 दिसंबर की सुबह 12 बजे पुलिस ने अल्लू अर्जुन को उनके घर से गिरफ्तार किया। उन्हें दोपहर 4 बजे स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया। शाम 5 बजे तेलंगाना हाईकोर्ट ने उनकी जमानत मंजूर की। हालांकि, अभिनेता ने अपनी गिरफ्तारी के तरीके पर आपत्ति जताई और कहा कि पुलिस का यह कदम अनुचित था।

इस दौरान सामने आए वीडियो में अल्लू अर्जुन पहले प्लेन टी-शर्ट में लिफ्ट के अंदर दिखे और फिर बाहर आते समय उन्होंने हुडी पहन रखी थी, जिस पर लिखा था, “फ्लावर नहीं, फायर है।”

हादसे की पृष्ठभूमि

यह घटना 4 दिसंबर को हुई, जब अल्लू अर्जुन अपनी फिल्म पुष्पा-2 के प्रीमियर के दौरान हैदराबाद के एक थिएटर में प्रशंसकों से मिलने पहुंचे। बड़ी संख्या में फैंस उन्हें देखने आए, जिससे भारी भीड़ जमा हो गई।

भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज किया, लेकिन भगदड़ के कारण लोगों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी। इस दौरान कई लोग घायल हुए और एक महिला, रेवती, की मौत हो गई। मृतका का 9 वर्षीय बेटा श्रीतेज भी हादसे में घायल हो गया।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!