📰 कैटेगरी
Uncategorizedअन्तर्राष्ट्रीयअपराधअलसीसर-मलसीसरउदयपुरवाटीउदयपुरवाटीखेतड़ीखेलगुढागुढागौड़जीचिड़ावाचूरूजयपुरझुन्झुनूडुंडलोददेशदेश-विदेश-राज्यनरहड़नवलगढ़नीमकाथाना

सूरजगढ़ में बेखौफ चोर, कस्बे के मुख्य बाजार में ज्वेलर्स की दुकान पर चोरी का किया प्रयास

सूरजगढ़, 7 दिसंबर 2024: सूरजगढ़ कस्बे में चोरों के हौंसले बुलंद हैं। चोरों द्वारा शुक्रवार देर रात करीब एक बजे के आसपास कस्बे के मुख्य बाजार स्थित श्री श्याम ज्वेलर्स की दुकान की शटर के बाहर ग्रिल गेट के ताले तोड़ने का प्रयास किया गया। अज्ञात चोरों ने शटर को गैस कटर से भी काटने का प्रयास किया। हालांकि कोई वाहन आता दिखाई देने पर चोर मौके से भाग गए।

शनिवार सुबह घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमे दो अज्ञात शख्स ताला तोड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं दुकान पर हुई वारदात की सूचना पर सूरजगढ़ पुलिस मौक़े पर पहुंची और घटना स्थल का मौका मुआयना किया।

Leave a comment

error: Content is protected !!