चिड़ावा, 27 नवम्बर 2024: चिड़ावा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध देशी शराब के साथ आरोपी युवक वीर सिंह को गिरफ्तार किया है। चिड़ावा पुलिस को सूचना मिली की घटेलवाल कृषि फार्म के पास बंद पड़ी दुकानो के सामने एक लड़का अवैध रूप से शराब बेच रहा है। सुचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस टीम को देखकर युवक भागने लगा।

पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़कर उसके पास रखे कार्टून को चैक किया तो उसमें 51 पव्वे देशी शराब के मिले। अवैध शराब को जब्त करते हुए पुलिस ने आबकारी अधिनियम में प्रकरण दर्ज कर आरोपी वीरसिंह निवासी वार्ड नं 38 चिड़ावा को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!