सूरजगढ़, 27 नवम्बर 2024: झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ के पास परसा का बास तन भुडनपुरा में 24 नवंबर को हुई पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प के बाद तनाव का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने पुलिस पर महिलाओं और बच्चों के साथ मारपीट करने और युवकों को बेरहमी से पीटने के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस घटना के विरोध में ग्रामीण सूरजगढ़ थाने के सामने लगातार तीसरे दिन भी धरना दे रहे हैं।

ग्रामीणों ने लगाए पुलिस पर गंभीर आरोप

धरना दे रहे ग्रामीणों का आरोप है कि 24 नवंबर की रात को सूरजगढ़ थाने के हेड कांस्टेबल धर्मवीर सिंह, चालक घनश्याम, कांस्टेबल धर्मेन्द्र और कांस्टेबल विजेन्द्र शराब पकड़ने के बहाने राजेश के घर आए थे। पुलिसकर्मियों ने घर में मौजूद महिलाओं और बच्चों के साथ अभद्र व्यवहार किया और मारपीट की। इसके बाद, सुमेर सिंह, संदीप और सुनिल नायक को भी थाने ले जाकर बुरी तरह पीटा गया। ग्रामीणों का दावा है कि पीड़ित अभी भी चलने-फिरने में असमर्थ हैं।

विडियो देखें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!