सूरजगढ़ में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आकर एक की मौत, शिनाख्त नहीं हुई

सूरजगढ़: सूरजगढ़ के विकास स्कूल रेलवे अंडरपास के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ है। एक अज्ञात व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही जीवन ज्योति रक्षा समिति के सदस्य मौके पर पहुंचे। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। मृतक का चेहरा भी दुर्घटना की वजह से कुचल गया है। पुलिस ने आसपास के लोगों से अपील की है कि अगर उन्हें कोई जानकारी हो तो वे तुरंत पुलिस थाना सूरजगढ़ या सरकारी अस्पताल सूरजगढ़ में संपर्क करें।

पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मृतक के पास से कोई भी पहचान पत्र नहीं मिला है।

संपर्क सूचना

अगर किसी को इस व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी है तो वह निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क कर सकता है:

01596237427
9413237082

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!