📰 कैटेगरी
Uncategorizedअन्तर्राष्ट्रीयअपराधअलसीसर-मलसीसरउदयपुरवाटीउदयपुरवाटीखेतड़ीखेलगुढागुढागौड़जीचिड़ावाचूरूजयपुरझुन्झुनूडुंडलोददेशदेश-विदेश-राज्यनरहड़नवलगढ़नीमकाथाना

झारखंड: हजारीबाग में दर्दनाक बस हादसा, 5 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

हजारीबाग, झारखंड: हजारीबाग जिले के बरकट्ठा प्रखंड के गोरहर क्षेत्र में गुरुवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हुआ। कोलकाता से पटना जा रही विशाल नामक यात्री बस (WB 76 A 1548) अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें अधिकतर महिलाएं शामिल हैं, जबकि दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।

सड़क निर्माण में लापरवाही बनी हादसे की वजह

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे का मुख्य कारण सड़क निर्माण में बरती गई लापरवाही है। बरकट्ठा क्षेत्र में सिक्स लेन सड़क निर्माण के दौरान वन-वे सड़क को काटकर अधूरा छोड़ दिया गया है। इसी कारण बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। आसपास के ग्रामीणों ने चीख-पुकार सुनकर घायलों को बस से बाहर निकालने में मदद की।

राहत कार्य में जुटे प्रशासन और स्थानीय लोग

घटना की जानकारी मिलते ही गोरहर थाना पुलिस और स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे। बचाव कार्य में करीब दो घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। घायलों को प्राथमिक चिकित्सा के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया और बाद में हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

Advertisement’s

पूर्व विधायक जानकी यादव ने दी सहायता

घटना की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक जानकी यादव भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने अपनी टीम के साथ घायलों के लिए प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था कराई। इस हादसे ने सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता और धीमी गति पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

6 वर्षों से अधूरी है सड़क

बरकट्ठा सिक्स लेन का निर्माण कार्य पिछले छह वर्षों से चल रहा है, लेकिन अब तक केवल 2 किलोमीटर सड़क का निर्माण पूरा हो सका है। यह कार्य पेटी ठेकेदार राज केसरी कंपनी को सौंपा गया है। क्षेत्र में सड़क निर्माण में हो रही देरी और लापरवाही के कारण पिछले दो वर्षों में 20 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

स्थानीय लोगों में रोष

गुरुवार का हादसा अब तक की सबसे बड़ी दुर्घटनाओं में से एक है। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और निर्माण कंपनी के खिलाफ नाराजगी जताई है। लोगों का कहना है कि इस सड़क निर्माण में सुधार नहीं किया गया तो आगे भी ऐसी घटनाएं होती रहेंगी।

Leave a comment

error: Content is protected !!