झुंझुनूं पहुंचे प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी, ग्रामीण विकास का लिया जायजा

झुंझुनूं, 15 नवम्बर 2024: 2024 बैच के प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी शुक्रवार को झुंझुनू पहुंचे। उन्होंने जिला कलेक्टर रामावतार मीणा से मुलाकात कर प्रशासनिक कार्यों की बारीकियां समझीं। इसके बाद उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर ग्रामीण विकास के विभिन्न पहलुओं का जायजा लिया।

ग्रामीण विकास पर जोर

प्रशिक्षु अधिकारियों ने बाकरा और त्यौंदा ग्राम पंचायतों का दौरा किया। यहां उन्होंने ग्राम पंचायत, स्कूल, आंगनबाड़ी, खेल मैदान और स्वयं सहायता समूहों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण विकास के लिए चलाई जा रही सरकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी ली।

जिला कलेक्टर ने दी जानकारी

जिला कलेक्टर रामावतार मीणा ने प्रशिक्षु अधिकारियों को जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के कामकाज के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने आदर्श आचार संहिता और शिकायत प्रकोष्ठ के बारे में भी जानकारी दी।

अन्य अधिकारी रहे मौजूद

इस दौरान जिला परिषद सीईओ कैलाश चंद्र, डीएफओ बी अल नेहरा, पंचायत समिति झुंझुनूँ की विकास अधिकारी ममता चौधरी, सहायक अभियंता अमित चौधरी, नगर परिषद सहायक अभियंता लोकेश दूलड़, विकास अधिकारी खेतड़ी महादेव सिंह, सहायक विकास अधिकारी राजेश, सुरेश कांटीवाल आदि भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!