गुरुवार रात चिड़ावा-सिंघाना मार्ग पर हादसा: गाय से टकराकर युवक घायल

चिड़ावा, 15 नवम्बर 2024: चिड़ावा-सिंघाना मार्ग पर गुरुवार रात एक दर्दनाक हादसा हुआ। गाडाखेड़ा के पास अचानक एक गाय सड़क पर आ जाने से बाइक सवार मनोज (30) गंभीर रूप से घायल हो गया।

गाडाखेडा़ पेट्रोल पंप पर काम करने वाला, घायल मनोज पुत्र सुमेर, काम खत्म कर घर लौट रहा था। रास्ते में अचानक एक गाय सड़क पर आ गई और उसकी बाइक से टकरा गई। इस हादसे में मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे तुरंत चिड़ावा अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद झुंझुनू रेफर कर दिया गया।

आवारा पशुओं की समस्या

स्थानीय लोगों ने इस घटना के बाद चिड़ावा-सिंघाना मार्ग पर आवारा पशुओं की बढ़ती समस्या पर चिंता जताई है। उन्होंने प्रशासन से इस समस्या के समाधान के लिए कदम उठाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!