गुढ़ागौड़जी थाना पुलिस ने सीथल में ब्लाइंड मर्डर का 24 घंटे में ही किया खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार

गुढ़ागौड़जी, 15 नवम्बर 2024: गुढ़ागौड़जी थाना क्षेत्र के सीथल गांव में बुधवार रात को हुए ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने 24 घंटे में ही खुलासा करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार 14 नवम्बर को सुबह थाना गुढ़ागौड़जी पर सूचना मिली थी कि सीथल गांव में सीथल से छावसरी जाने वाले रास्ते पर एक अज्ञात युवक की लाश पड़ी है। सूचना पर थानाधिकारी राम मनोहर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मृतक की शिनाख्त के लिए प्रयास शुरू किये गए। अज्ञात मृतक युवक की पहचान सुनिल कुमार पुत्र नत्थुराम कुमावत निवासी छावसरी के रूप में हुई। जिसके बाद मृतक के भाई किशोर द्वारा अज्ञात लोगों के खिलाफ अपने भाई की हत्या का प्रकरण दर्ज करवाया गया।

प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए झुंझुनू एसपी द्वारा भी खुलासे के लिए विशेष निर्देश दिए गए थे। गुढ़ागौड़जी सीआई राम मनोहर द्वारा 2 टीमों का गठन किया गया था। मौके का एफएसएल, डॉग स्क्वायड और एमओबी द्वारा बारीकी से निरीक्षण किया गया। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को चेक करते हुए संदिग्धों से पूछताछ भी की गई।

पुलिस ने हत्या की वारदात की सूचना मिलने के 24 घंटे में ही
जितेन्द्र कुमार पुत्र मोहर सिंह जाट, उम्र 37 साल, निवासी छावसरी, पुलिस थाना गुढागौडजी तथा मनोज कुमार पुत्र शीशराम जाट, उम्र 32 साल, निवासी छावसरी पुलिस थाना गुढागौडजी को हत्या के आरोप में ज्योती होटल, बलवंतपुरा चेलासी फाटक के पास, नवलगढ झुन्झुनू रोड़ से डिटेन कर लिया। हत्या के दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!