बीईटी इंटरस्कूल एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2024 का समापन 16 को, समापन समारोह के मुख्य अतिथि बीईटी डायरेक्टर मेजर जनरल एसएस नायर होंगे

पिलानी, 15 नवम्बर 2024: बिरला बालिका विद्यापीठ (पिलानी) के खेल मैदान पर चल रही 3 दिवसीय बीईटी इंटरस्कूल एथलेटिक्स चैंपियनशिप का समापन 16 नवम्बर को होगा। समापन समारोह शनिवार सुबह 8 बजे स्कूल के खेल मैदान पर आयोजित किया जाएगा, जिसमें विजेता खिलाड़ियों और टीमों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। समापन समारोह के मुख्य अतिथि बीईटी डायरेक्टर मेजर जनरल (सेवा निवृत्त) एसएस नायर (एवीएसएम) होंगे।

चैंपियनशिप में 800 मीटर दौड़, 100 मीटर दौड़ और 400 मीटर दौड़, लांग जंप, ट्रिपल जंप, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो की प्रतियोगिताओं में खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का जौहर दिखा रहे हैं। अंडर 14, अंडर 17 और अंडर 19 आयु वर्ग की इन प्रतियोगिताओं में बिरला शिक्षण संस्थान पिलानी द्वारा संचालित बिरला बालिका विद्यापीठ, (पिलानी), बिरला पब्लिक स्कूल (पिलानी), बिरला स्कूल (पिलानी) और बिरला शिशु विहार (पिलानी) के 270 छात्र-छात्राएँ भाग ले रहे हैं।

चैंपियनशिप के दूसरे दिन बिरला बालिका विद्यापीठ की छात्राओं ने अपना दबदबा बनाए रखा और सभी प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!