पिलानी।

बीके बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग के द्वारा मैटलैब पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

इंस्टीट्यूट के इलेक्ट्रॉनिक्स विभागाध्यक्ष डॉ. संतोष जांगिड़ ने बताया कि कार्यशाला का उद्देश्य मैटलैब की समझ विकसित करना, मैटलैब कंप्यूटिंग वातावरण का परिचय देना, मैटलैब का उपयोग करके गणना और कार्यक्रम करने में सक्षम बनाना और विभिन्न टूलबॉक्स की चर्चा करना था। कार्यशाला में द्वितीय, तृतीय और अंतिम वर्ष के छात्रों ने पंजीकरण कराया और सक्रिय रूप से कार्यक्रम में भाग लिया।

कार्यशाला का संचालन डॉ. गौरव वर्मा ने किया। उन्होंने छात्रों को सिग्नल प्रोसेसिंग, इमेज प्रोसेसिंग और कई अन्य इंजीनियरिंग अनुप्रयोगों के लिए प्रोग्राम लिखने, लागू करने और अनुकरण करने के लिए मैटलैब सॉफ़्टवेयर और टूलबॉक्स की विस्तृत जानकारी स्टूडेंट्स को दी। इस आयोजन में छात्रों को प्रासंगिक विषयों को व्यावहारिक तौर पर सीखने का अनुभव प्राप्त हुआ।

संस्थान निदेशक डॉ एसएम प्रसन्न कुमार, जी.एम. कमर्शियल केके पारीक और प्रिंसिपल डॉ. अनिल कुमार शर्मा ने इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए विभाग की पहल की सराहना की और कहा कि मैटलैब सीखने से इंजीनियरिंग, सिमुलेशन, वैज्ञानिक परियोजनाओं और अनुसंधान से संबंधित हमारे छात्रों के तकनीकी कौशल को बढ़ाने में मदद मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!