ब्लॉक पिलानी में नवंबर माह में आधार कैंप का आयोजन

पिलानी, 9 नवंबर 2024: ब्लॉक पिलानी के ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों के आधार अपडेटेशन शिविर का आयोजन सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग, पिलानी द्वारा भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्रों पर किया जा रहा है। प्रोग्रामर अनिल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों के आधार अपडेट करना है।

शिविर का आयोजन निम्नलिखित तिथियों पर होगा

  • 11 नवंबर – स्थान: सुजडौला
  • 12 से 14 नवंबर – स्थान: पिपली
  • 18 और 19 नवंबर- स्थान: लिखवा
  • 20 और 21 नवंबर – स्थान: दूदवा

शिविर का समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा। इस कैंप में 5 से 15 वर्ष तथा 15+ वर्ष से ऊपर के बच्चों के आधार मेंडेटरी बायोमेट्रिक अपडेट किए जाएंगे। सभी बच्चों को अपने आधार कार्ड के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!