नवलगढ़, 7 नवंबर 2024: नवलगढ़ थाना पुलिस व एजीटीएफ ने दो युवकों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 1 पिस्टल व पांच जिंदा कारतूस जब्त किए हैं। साथ ही एक बिना नं की मोटरसाइकिल भी जब्त की है।

नवलगढ़ थानाधिकारी सुगनसिंह ने बताया कि एजीटीएफ से अवैध हथियार के संबन्ध में मिली सूचना के आधार पर संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए बदराणा जोहड़ के पास से आरोपी अयान पुत्र लियाकत निवासी लादूसर तथा इकरार पुत्र असलम निवासी मलसीसर को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से 1 पिस्टल के साथ 5 जिंदा कारतूस व एक बिना नं की मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!