झुंझुनू, 4 नवम्बर 2024: अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सामाजिक न्याय आयोग के राष्ट्रीय चेयरमैन डॉ. संतोष बजाज ने पवन कुमार पुनिया को झुंझुनूं जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति डॉ. बजाज के मार्गदर्शन में पुनिया के समाज सेवा के कार्यों को देखते हुए की गई है।
पवन कुमार पुनिया ने इस जिम्मेदारी के लिए डॉ. संतोष बजाज और आयोग के सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वे इस जिम्मेदारी को ईमानदारी और मेहनत से निभाएंगे।
बधाई देने वालों में शामिल
इस उपलब्धि पर पवन कुमार पुनिया को बधाई देने वालों में चिड़ावा के पूर्व प्रधान कैलाश मेघवाल, विष्णु शर्मा काजडा, हिंदू रामगोपाल, राजपाल चौधरी, डॉ. नवीन कुमार ठोलीया, कोच राजेश कटारीया, भगीरथ पिलानिया, महेंद्र सिंह शेखावत (IHRSJC झुंझुनूं जिला उपाध्यक्ष), शेर सिंह कुशालपुरा, महेंद्र सिंह सांगवान, ओमप्रकाश पुनिया, प्रमोद यादव, जुगराज सिंह चौहान, अजीत सिंह, संजय कुमार और दिनेश कुमार शामिल हैं।