Thursday, March 12, 2026
Homeचिड़ावापरमहंस दिव्यांग सेवा समिति चिड़ावा ने मिठाई बाँटकर मनाया स्नेह मिलन, आगामी...

परमहंस दिव्यांग सेवा समिति चिड़ावा ने मिठाई बाँटकर मनाया स्नेह मिलन, आगामी विकलांग दिवस कार्यक्रम पर हुई चर्चा

चिड़ावा, 3 नवम्बर 2024: परमहंस दिव्यांग सेवा समिति ने दीपावली स्नेह मिलन का आयोजन किया। इस अवसर पर सदस्यों ने एक-दूसरे को मिठाई बाँटकर खुशी साझा की।

कार्यक्रम के दौरान समिति ने आगामी 3 दिसंबर को विश्व विकलांग दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित करने पर विचार-विमर्श किया, जिसमें राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर योगदान देने वाले दिव्यांग खिलाड़ियों के साथ-साथ 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में 70 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले दिव्यांग विद्यार्थियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया।

समिति अध्यक्ष होशियार सिंह भोमपुरा ने बताया कि सम्मान समारोह के लिए आवेदन जमा करने की प्रक्रिया 14 और 15 नवंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक समिति के कार्यालय, गाडिया धर्म कांटा में आयोजित की जाएगी। 15 नवंबर को शाम 3 बजे के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!