Thursday, March 12, 2026
Homeपिलानीअन्नकूट महोत्सव पर मन्दिरों में भगवान का विशेष श्रृंगार किया गया, पकवानों...

अन्नकूट महोत्सव पर मन्दिरों में भगवान का विशेष श्रृंगार किया गया, पकवानों का लगाया भोग, भक्तों में प्रसाद पाने की लगी होड़

पिलानी, 3 नवंबर 2024: पिलानी में अन्नकूट महोत्सव और गोवर्धन पूजा को श्रद्धालुओं ने पूर्ण आस्था और धार्मिक रीति रिवाजों के अनुसार मनाया। इस मौके पर मन्दिरों में भगवान की प्रतिमाओं का विशेष श्रृंगार किया गया। भगवान को तरह तरह के पकवानों का भोग अर्पित किया गया। मन्दिरों में अन्नकूट की महा प्रसादी पाने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी।

कस्बे के मुख्य बाजार स्थित प्राचीन श्री गोपीनाथ मन्दिर में सुबह से ही चहल पहल देखी गई। मन्दिर प्रबंधन की ओर से सुबह 11:30 बजे के बाद से प्रसाद प्राप्त करने की सूचना श्रद्धालुओं को दी गई थी। निर्धारित समय के बाद शाम तक भक्त भगवान का प्रसाद पाने के लिए मन्दिर में आते रहे।

अन्नकूट महोत्सव पर मन्दिरों में भगवान का विशेष श्रृंगार किया गया, पकवानों का लगाया भोग, भक्तों में प्रसाद पाने की लगी होड़

श्री गोपीनाथ मन्दिर पुजारी परिवार के गोविन्द पाण्डे ने बताया कि अन्नकूट पर भगवान गोपीनाथ को नये अन्न का प्रसाद लगाया जाता है। और बाद में सभी तरह का प्रसाद भक्तों में बांट दिया जाता है। गोविन्द पाण्डे ने बताया कि आज भगवान को 1 क्विंटल दूध से बनी केसरिया खीर का विशेष भोग लगाया गया था। शाम तक मन्दिर में कस्बे के लगभग सभी मोहल्लों और कॉलोनियों से भक्त प्रसाद पाने के लिए आते रहे। इस दौरान लगभग 1000 से अधिक श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। यही नहीं सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने मन्दिर प्रांगण में पंगत प्रसादी भी प्राप्त की।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!