दशरथ सिंह शेखावत और ओमप्रकाश शर्मा को सर्व समाज ने किया सम्मानित

झुंझुनूं, 22 अक्टूबर 2024: झुंझुनूं के देवीद्वारा स्थित देवी कॉलोनी बगड़ रोड पर आयोजित एक विशेष समारोह में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व वरिष्ठ नेता दशरथ सिंह शेखावत और प्रदेश विस्तारक ओमप्रकाश शर्मा को सर्व समाज के लोगों ने सम्मानित किया।

दशरथ सिंह शेखावत और ओमप्रकाश शर्मा को सर्व समाज ने किया सम्मानित

समारोह में उपस्थित प्रमुख लोग

इस सम्मान समारोह में भाजपा नेता महेश बसावतिया, चुना चौक समिति के अध्यक्ष शिवचरण पुरोहित, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष ललित जोशी, अग्रवाल समाज के अग्रणी रघुनाथ पोद्दार, शिक्षाविद जगदीश प्रसाद सैनी, सैनी समाज के अध्यक्ष अजय सैनी, सेन समाज के गौरव तेज प्रकाश वर्मा, समाज सेवी श्यामसुंदर शर्मा लालपुर और युवा नेता सुरेंद्र शर्मा ढाणीवाला शामिल हुए।

समारोह में उपस्थित लोगों ने दशरथ सिंह शेखावत और ओमप्रकाश शर्मा को उनके कार्यों के लिए धन्यवाद दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a comment

error: Content is protected !!