Saturday, June 21, 2025
Homeझुन्झुनूझुंझुनू विधानसभा उपचुनाव: आजाद समाज पार्टी आज करेगी प्रत्याशी की घोषणा

झुंझुनू विधानसभा उपचुनाव: आजाद समाज पार्टी आज करेगी प्रत्याशी की घोषणा

झुंझुनू, 20 अक्टूबर 2024: राजस्थान के झुंझुनू विधानसभा उपचुनाव के लिए आजाद समाज पार्टी (आसपा) आज शाम तक अपने प्रत्याशी की घोषणा करेगी। पार्टी के जिला अध्यक्ष विकास आल्हा ने बताया कि इस चुनाव में पार्टी पूरी ताकत के साथ वंशवाद और पूंजीवाद के खिलाफ चुनाव लड़ेगी।

आल्हा ने बताया कि आसपा इस बार झुंझुनू के आम नागरिकों के हक और अधिकारों की आवाज उठाने के लिए अकेली पार्टी है। उन्होंने कहा कि आसपा सुप्रीमो चंद्रशेखर रावण जल्द ही झुंझुनू में एक विशाल जनसभा करेंगे, जहां से चुनाव प्रचार की औपचारिक शुरुआत होगी।

इस उपचुनाव में पार्टी का मकसद एससी, एसटी, अल्पसंख्यक और सभी वर्गों को एक साथ लाकर एक नया राजनीतिक समीकरण बनाना है, जो चुनावी परिणामों को सीधे तौर पर प्रभावित कर सकता है।

चुनावी मुद्दों पर सख्त रुख

विकास आल्हा ने बताया कि पार्टी का मुख्य फोकस झुंझुनू की जनता के हक और सम्मान की लड़ाई लड़ना है। इसके साथ ही उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि आसपा वंशवाद और पूंजीवाद के खिलाफ खड़ी एकमात्र पार्टी है, जो सही मायनों में आम जनता के हितों की रक्षा करेगी।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!