राजेंद्र भांबू होंगे झुंझुनूं विधानसभा उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार: 2023 में बागी होकर लड़ा था चुनाव

झुंझुनू: बीजेपी ने प्रदेश की सात सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए अपनी पहली सूची जारी की है, जिसमें झुंझुनूं विधानसभा सीट से फिर से राजेंद्र भांबू को उम्मीदवार बनाया गया है।

2018 में भांबू ने झुंझुनूं से लड़ा था चुनाव

राजेंद्र भांबू ने 2018 के विधानसभा चुनाव में झुंझुनूं सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में उन्हें 35,612 वोट मिले थे, लेकिन वे हार गए थे। कांग्रेस के बृजेंद्र ओला, जो पूर्व केंद्रीय मंत्री शीशराम ओला के बेटे हैं, ने इस सीट से जीत दर्ज की थी। बृजेंद्र ओला झुंझुनूं से चार बार विधायक रह चुके थे। उनके लोकसभा सदस्य बनने के बाद यह विधानसभा सीट खाली हो गई है।

2023 में भांबू ने बागी बनकर लड़ा था चुनाव

2023 के विधानसभा चुनाव में राजेंद्र भांबू ने पार्टी के उम्मीदवार बबलू चौधरी के खिलाफ बागी उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद वे फिर से पार्टी में लौट आए थे, और अब उन्हें पार्टी ने झुंझुनूं उपचुनाव में उम्मीदवार बनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!