2 अक्टूबर से शुरू हुई साइकिल एक्सपीडिशन का समापन, 13 दिन में पूर्वी राजस्थान के 1100 किमी के सर्किट का भ्रमण किया

पिलानी, 14 अक्टूबर 2024: भारत सरकार के वन्य जीव संरक्षण, एक भारत-श्रेष्ठ भारत और क्लीन इंडिया, ग्रीन इंडिया जैसे अभियानों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से गांधी जयंती के अवसर पर शुरू की गई साइकिल एक्सपीडिशन का आज पिलानी में समापन हुआ। बिरला स्कूल का 16 सदस्यीय छात्र दल बीते 13 दिन में पूर्वी राजस्थान के 1100 किलोमीटर के सर्किट का भ्रमण कर सोमवार शाम को वापस अपने स्कूल पहुंचा, जहां उनका स्वागत किया गया।

2 अक्टूबर से शुरू हुई साइकिल एक्सपीडिशन का समापन, 13 दिन में पूर्वी राजस्थान के 1100 किमी के सर्किट का भ्रमण किया

स्कूल के मीडिया प्रभारी अतुल कुमार मिश्र ने बताया कि यह साइकिल दल विजय सिंह राठौर के नेतृत्व में पूर्वी राजस्थान के झुंझुनू, सीकर, मालपुरा, दूदू, टोंक, सवाई माधोपुर (रणथंभौर), दौसा, अलवर (सरिस्का), बहरोड़, कोटपूतली सहित हरियाणा के नारनौल जिले से होता हुआ पचेरी, बुहाना, सूरजगढ़ के मार्ग से आज वापस पिलानी पहुंचा।

2 अक्टूबर से शुरू हुई साइकिल एक्सपीडिशन का समापन, 13 दिन में पूर्वी राजस्थान के 1100 किमी के सर्किट का भ्रमण किया

बिरला एजुकेशन ट्रस्ट के निदेशक मेजर जनरल एसएस नायर (एवीएसएम) तथा विद्यालय की प्राचार्या काजल मरवाह ने साईकिल दल का पुष्प माला पहना कर स्वागत किया। इस अवसर पर बिरला पब्लिक स्कूल के बरसर महेश चंद्र पांडे, अकादमिक संयोजक मनोरंजन कुमार और एचओडी आनन्द सिंह राठौड़ सहित सभी शिक्षकों एवम् छात्रों ने साइकिल दल का करतल ध्वनि से स्वागत किया।

विद्यालय के छात्र स्कूल कैप्टन अविचल सिंह रावत ने स्वागत भाषण दिया। इसके बाद एक्सपीडिशन दल के दो सदस्य छात्रों ने इस भ्रमण के अपने अनुभव साझा किए। साईकिल एक्सपीडिशन के संयोजक नेतृत्व कर्ता विजय सिंह राठौड़ ने अपने अभिभाषण में इस तरह के अनुभव और व्यवहारिक जीवन के संघर्षों को समझना छात्रों के लिए आवश्यक बताया। इस छात्र दल में सज्जन चौधरी (छात्र दल कैप्टन), अमन चिकारा, जतिन, हरिओम राय, कुशाग्र अर्णव, ऋषभ शर्मा, भविष्य अग्रवाल, सुधीर शर्मा, मनन वर्मा, अभिराज भाटी, मानवेंद्र सिंह, ध्रुव, अमन राव, पृथ्वीश कुमार, ऋषभ सिंह और अभिमन्यु गढ़वाल शामिल थे। साथ में स्पोर्ट्स कोच रजनीकांत शर्मा, विक्रम जांगिड़ तथा मेडिकल स्टाफ से कांतिलाल भी एक्सपीडिशन में शामिल हुए थे।

2 अक्टूबर से शुरू हुई साइकिल एक्सपीडिशन का समापन, 13 दिन में पूर्वी राजस्थान के 1100 किमी के सर्किट का भ्रमण किया

प्राचार्या काजल मारवाह ने अपने उद्बोधन में इस आभियान को छात्रों के लिए मील का पत्थर बताया। निदेशक एसएस नायर भीने इस आभियान की भूरि भूरि प्रशंसा की। छात्र एक्टिविटी इंचार्ज शब्द बरार ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!