दुराना का बास के पास देर रात कार व बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार दो लोगों की हुई मौत, कार सवार महिला जयपुर रैफर

झुंझुनूं-मंडावा, 9 अक्टूबर 2024: झुंझुनूं-मंडावा रोड पर मंगलवार रात को दुराना का बास के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार एक महिला घायल हो गई। हादसे के शिकार हुए दोनों बाइक सवार, शंकरलाल कुमावत (55) और महावीर प्रसाद घोड़ेला (56), रिश्तेदारी में दशोठन कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, टोडी निवासी शंकरलाल और गुढ़ागौड़जी निवासी महावीर प्रसाद वाहिदपुरा से बाइक पर लौट रहे थे, इस दौरान झुंझुनूं की ओर से आ रही एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

विडियो देखें:

कार में सवार नांगली रामगढ़ सेठान निवासी एक महिला घायल हो गई, जिसे झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल से जयपुर रेफर किया गया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। बुधवार को मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं मृतक के पुत्र हितेश कुमार ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!