फोटोयुक्त मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम की अधिसूचना जारी

राज्य में 6 जनवरी 2025 तक चलेगा पुनरीक्षण कार्यक्रम, अधिकारियों पर स्थानांतरण प्रतिबंध लागू

जयपुर: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राज्य में फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया गया है। यह कार्यक्रम 29 अक्टूबर 2024 से शुरू होकर 6 जनवरी 2025 तक चलेगा। इस दौरान राज्य के सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के स्थानांतरण पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि जिला निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर), उप जिला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रेशन अधिकारी सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी इस पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान अपनी निर्धारित जिम्मेदारियों का पालन करेंगे। इन अधिकारियों और कर्मचारियों को बिना मुख्य निर्वाचन अधिकारी की अनुमति के स्थानांतरित नहीं किया जा सकेगा।

विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता सूचियों की जांच, अपडेट और त्रुटियों का सुधार किया जाएगा, जिससे आगामी चुनावों के लिए सटीक और अद्यतन मतदाता सूची तैयार हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!