चिड़ावा, 28 सितंबर 2024: चिड़ावा शहर की सूरजगढ़ रोड के वार्ड 22 में डेंगू का एक मरीज मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय निवासी महिला की तबीयत कुछ दिनों से खराब थी, जिसके बाद उसकी जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मरीज के घर जाकर जांच की, और साथ ही नगरपालिका द्वारा फॉगिंग कार्य भी आरंभ किया गया।

चिड़ावा के वार्ड 22 में डेंगू मरीज मिलने से हड़कंप, स्वास्थ्य विभाग ने 55 घरों का करवाया सर्वे, नगरपालिका ने करवाई फॉगिंग

राजकीय उप जिला अस्पताल की पीएमओ डॉ. सुमनलता कटेवा के निर्देश पर स्वास्थ्यकर्मियों ने मरीज के परिवार के अन्य सदस्यों की भी जांच की, जिनमें सभी स्वस्थ पाए गए। इसके अतिरिक्त, एनएम मनुष और आशा कार्यकर्ता सविता की टीम ने क्षेत्र के 55 घरों का सर्वे किया। साथ ही, एसआई संदीप लाम्बा के नेतृत्व में घर के आसपास फॉगिंग की गई ताकि मच्छरों का प्रकोप न फैल सके। आपको बता दें पिछले 3 दिन में राजस्थान में डेंगू से 3 मौतें हो चुकी है।

पीएमओ डॉ. सुमनलता ने बताया कि मामले में त्वरित कार्रवाई की गई है और मरीज को तुरंत इलाज उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने जनता से अपील की है कि वे अपने घरों में पानी जमा न होने दें और कूलरों की नियमित सफाई करें, ताकि डेंगू के मच्छरों का प्रजनन रोका जा सके। वहीं नगरपालिका भी एक्टिव मोड पर नजर आ रही है। ईओ रोहित मील ने बताया कि शहर के वार्ड नं 1 से लेकर 40 तक सभी वार्डों में फॉगिंग करवाई जाएगी।

चिड़ावा के वार्ड 22 में डेंगू मरीज मिलने से हड़कंप, स्वास्थ्य विभाग ने 55 घरों का करवाया सर्वे, नगरपालिका ने करवाई फॉगिंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!