भाजपा ग्रामीण मंडल मलसीसर ने विभिन्न बूथों पर चलाया भाजपा सदस्यता अभियान, जोड़े नए सदस्य

मलसीसर, 25 सितंबर 2024: भाजपा मलसीसर ग्रामीण मंडल द्वारा बुधवार को सदस्यता अभियान के अंतर्गत नए सदस्य जोड़ने के लिए एक विशेष अभियान का आयोजन किया गया।

भाजपा ग्रामीण मंडल मलसीसर ने विभिन्न बूथों पर चलाया भाजपा सदस्यता अभियान, जोड़े नए सदस्य

इस कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 1 बजे मुख्य बाजार में की गई, जिसमें भाजपा ग्रामीण मंडल मलसीसर के अध्यक्ष सुधीर चौमाल ने अध्यक्षता की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विकास शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई और इसके बाद मलसीसर के विभिन्न बूथों, गांधी चौक और मुख्य बाजार में नए सदस्यों को भाजपा से जोड़ा गया।

इस अभियान में कई प्रमुख भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें पूर्व मंडल अध्यक्ष चिरंजीलाल चौमाल, उषा कौशिक, अरुण कौशिक, पवन चौमाल, सक्तिकेंद्र संयोजक भंवर निर्वाण, बहादुर खींची, सुमेर कर्णावत, पवन प्रजापत, रक्षपाल सेन, संपत चौहान, योगेश प्रजापत, जगमोहन महर्षि, श्याम माटोलिया, महामंत्री नरेश शेखावत, शंकर बावलिया, हरिराम जोया, विनोद मिश्रा, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष मोहन सिहाग, यासीन बड़गुजर, परमेश्वर जांगिड़, राधेश्याम प्रजापत, महिधान मेघवाल, गोतम, विद्यासागर, बाबिल, नवीन शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

मंडल अध्यक्ष सुधीर चौमाल ने बताया कि यह सदस्यता अभियान भाजपा के संगठन को मजबूती प्रदान करने और ग्रामीण क्षेत्रों में पार्टी के आधार को और सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा की नीतियों और सिद्धांतों को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!