झुंझुनूं, 25 सितंबर 2024: भाजपा एससी मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष एडवोकेट शिवकुमार जेवरिया पर बुधवार शाम को न्यू हाउसिंग बोर्ड के पास जानलेवा हमला हुआ। तीन अज्ञात युवकों ने उनकी गाड़ी पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया और वाहन में तोड़फोड़ की।
स्विफ्ट गाड़ी से आए हमलावरों ने की गाड़ी पर हमला
एडवोकेट शिवकुमार जेवरिया ने बताया कि वे झुंझुनूं कोर्ट से अपने घर जा रहे थे, तभी एक स्विफ्ट गाड़ी (RJ 18 CF 1204) में सवार तीन युवक उतरे और लाठी-डंडों व पत्थरों से उनकी गाड़ी पर हमला कर दिया। हमलावरों की नीयत उन्हें जान से मारने की थी, लेकिन मौके पर भीड़ इकट्ठी हो गई, जिससे हमलावर वहां से फरार हो गए।
विडियो देखें:
पुलिस से हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग
हमले के बाद एडवोकेट जेवरिया ने पुलिस से अज्ञात हमलावरों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस प्रशासन मामले की जांच कर रहा है और हमलावरों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।





