नीमकाथाना:

जिले के ग्राम पंचायत भगेगा में स्थित सूंठ माता की रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में सैकड़ो की संख्या में महिलाओं व पुरुषों ने भाग लिया।

पालवाली ढाणी भगेगा रेलवे स्टेशन से शुरू हुई कलश यात्रा गाँव के मुख्य मार्ग से होती हुई मंदिर प्रांगण में पहुंची जहां विद्वान पंडितों के द्वारा हवन अनुष्ठान करवाया गया। अनुष्ठान में तेतरवाल परिवार के द्वारा मंत्रोच्चार के बीच आहुतियां दी गई।

महेंद्र तेतरवाल ने बताया कि अखिल भारतीय तेतरवाल जाट जागृति संस्थान एवं समस्त तेतरवाल परिवार की कुलदेवी का मंदिर भगेगा में स्थित है। नवरात्रों में पूरे देश में फैले तेतरवाल परिवार नव विवाहित जोड़े की जात व संतान जन्मोत्सव पर जात-जङूले उतारने और धोक लगाने माताजी के दरबार में आते हैं।

इस बार नवरात्रों में सप्तमी की रात्रि को आयोजित जागरण में प्रसिद्ध गायक कलाकार हीरालाल अवाना की पार्टी द्वारा भक्तिमय संध्या में भजनों की प्रस्तुति दी गयी। काफी संख्या में भक्तगण रात्रि को माताजी के जगराते में उपस्थित रहे व भजनों का आनंद लिया। प्रात:काल में माता की महा आरती उतारने के बाद भोग लगाकर सात कन्याओं का पूजन कर प्रसाद वितरण किया गया व भंडारा शुरू किया गया। भंडारे में भक्ति गानों के साथ पंगत प्रसादी सभी आए हुए भक्तों ने ग्रहण की।

कलश यात्रा

कलश यात्रा में पूरे भारत वर्ष में फैले तेतरवाल परिवारों की मातृ शक्ति ने भाग लिया तथा समाज के हनुमानगढ, गंगानगर, बीकानेर, बाङमेर, जोधपुर, जयपुर, नागौर, चूरू, झुंझुनु, सीकर, हरियाणा, पंजाब, गुजरात, मध्य प्रदेश, बैंगलोर, चेन्नई से आए गणमान्य जनों ने माता रानी के दरबार में धोक लगाई मनोकामना पूर्ण होने का आशीर्वाद मांगा, साथ ही सभी आसपास के गांव से आए हुए भक्तों का भी आभार व्यक्त किया एवं सभी क्षेत्रवासियों को दुर्गा नवरात्रों की शुभकामनाएं प्रेषित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!