हसामपुर-नीमकाथाना:

जिले के नजदीकी ग्राम हसामपुर में पहाडी़ पर स्थित मनसा माता के मंदिर में सप्तम दिवस रात्रि काल हवन का आयोजन किया गया। अष्टम दिवस प्रातःकाल माता का पंचामृत अभिषेक किया गया।

यह प्राचीन मंदिर बताया गया है जहां देवी के तीन पिंडी रूप में भक्तों को दर्शन होते हैं। नवरात्री में मन्दिर महंत केशव भारद्वाज और संजय मिश्रा के सान्निध्य में नौ चंडी पाठ का आयोजन किया जा रहा है।

अष्टमी रविवार को मन्दिर प्रांगण में विशाल भंडारा

इस आयोजन में अष्टमी रविवार को मन्दिर प्रांगण में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। हजारों की संख्या में माताओं-बहनों ने भंडारे की प्रसादी ग्रहण की। इस मौके पर 251 कन्याओ को भोजन कराया गया।

इस अवसर पर रामनिवास यादव, पवन अग्रवाल, हितेश शर्मा, विजय अग्रवाल गणेश्वर, निखिल अग्रवाल गणेश्वर, राजेन्द्र टेलर, वीरेन्द्र शर्मा, धर्मपाल कुमावत, अशोक यादव, ज्ञानचंद हसामपुरीया दिल्ली, मनोज, नरेश अग्रवाल,शशि अग्रवाल, भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण अध्यक्ष सवाई सिंह तोमर आदि भी मन्दिर परिसर में मौजूद रहे। पंजाब के सुनाम से गौरव दर्शन मित्तल ने अपने पुत्र का जडूला उतारा व माता रानी को चुन्दड़ी ओढ़ा कर परिवार में खुशहाली की कामना की। भंडारे में बड़ी संख्या में भक्तों ने पंगत प्रसाद ग्रहण की। मन्दिर के पुजारी ने भी सभी को माता के नवरात्रों की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!