सुलताना, 15 सितम्बर 2024: झुंझुनू के सुलताना में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बाईपास पर स्थित एक किराए के मकान में एक दंपति के शव मिले हैं। पुलिस के अनुसार, पति का शव फंदे से लटका हुआ मिला है जबकि पत्नी का शव फर्श पर पड़ा मिला है। महिला के शरीर पर चोट के निशान हैं। मृतक पति का नाम राजेश बताया जा रहा है जो सेना में कार्यरत बताया जा रहा है।
दंपति चारावास का रहने वाला
मृतक दंपति चारावास का रहने वाला बताया जा रहा है। बताया जाता है कि उन्होंने कुछ दिन पहले ही यह मकान किराए पर लिया था। परिवार वालों के अनुसार, वे सुबह से ही दंपति से संपर्क करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन फोन नहीं उठाया गया। इसके बाद उन्होंने पड़ोसियों को सूचना दी।
पुलिस ने तोड़ा दरवाजा
घर का दरवाजा बाहर से बंद था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। जहां दंपति के शव पड़े मिले।
विडियो देखें:
पुलिस जांच में जुटी
सूचना मिलते ही बुहाना डीएसपी नोपाराम और सुलतान थाना अधिकारी भजनाराम घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हत्या है या आत्महत्या।