शहर में विवेकानंद चौक के पास साहित्यकार डॉ. ओमप्रकाश पचरंगिया मार्ग स्थित डालमियों के नोहरे में चल रही रामलीला के 7वें दिन लंका दहन की लीला का मंचन किया गया। इस दौरान बाली-सुग्रीव संवाद, बाली-राम संवाद, रावण-हनुमान संवाद, मेघनाद-हनुमान संवाद, रावण-विभीषण संवाद, जामवंत-हनुमान संवाद, सम्पाती-अंगद संवाद, अक्षय कुमार-हनुमान संवाद आदि लीला मंचित की गई।

जामवंत ने हनुमान को उनके बल का भान कराते हुए राम काज करने का आग्रह किया, जिसके बाद हनुमान ने समुद्र लांघ लंका दहन किया।

लीला में अश्विनी कोतवाल ने अक्षय कुमार, रमेश स्वामी ने हनुमान, दीपेश अरड़ावतिया ने मेघनाद, सन्तोष अरड़ावतिया ने रावण, महेंद्र भारतीय ने बाली, भूपेंद्र अरड़ावतिया ने सुग्रीव, पंकज वर्मा ने राम, अनूप भारतीय ने लक्ष्मण, भूपेंद्र दायमा ने विभीषण, अनूप धाबाई ने अंगद, हर्षित वर्मा ने सीता और रवि भारतीय ने जामवंत के किरदार में दमदार अभिनय की छाप छोड़ी।

रामलीला निदेशक महेश धन्ना और किशोर कुमार ने बताया कि दशहरे के दिन रामलीला मैदान से शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए विभिन्न झांकियों से सज्जित जुलूस निकाला जाएगा जिसके बाद 26 फुट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!