Saturday, June 21, 2025
Homeसिंघानापचेरी: सिंघानिया विश्वविद्यालय में नारी सशक्तिकरण पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन

पचेरी: सिंघानिया विश्वविद्यालय में नारी सशक्तिकरण पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन

पचेरी, 11 सितंबर 2024: देश व आज के समाज में महिलाओं की स्थिति को देखते हुए सिंघानिया विश्वविद्यालय में नारी सशक्तिकरण व सुरक्षा विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की महिला स्टाफ व छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

संस्था के कैंपस डायरेक्टर पी एस जस्सल ने समाज में औरतों की समानता का आवाह्न करते हुए पुरुषों को औरतों को सम्मान देने व कंधे से कंधा मिलाकर साथ देने की सलाह दी।

कार्यक्रम में डॉक्टर सरिता तिवारी ने महिलाओं को वित्तीय साक्षरता और महिलाओं से संबंधित सरकारी वित्तीय योजनाओं से अवगत करवाया। डॉ प्रीति सिंगर ने कविता के माध्यम से महिलाओं को एकजुट रहने की प्रेरणा दी। डॉक्टर शर्मिला यादव ने बच्चियों को पढ़ाई के साथ आत्मरक्षा पर भी ध्यान देने की सलाह दी। डॉक्टर रुक्मणी व सुहानी ने महिलाओं अपराधों पर बने कानून व सजा के बारे में भी अवगत करवाया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रसिद्ध गाइनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर कुसुम लता शर्मा मैं बच्चियों को डिजिटल युग में सोशल साइट के मिसयूज से बचने की सलाह दी तथा अपने बचाव के तरीकों की जानकारी दी।

कार्यक्रम की अन्य मुख्य अतिथि प्रसिद्ध शिक्षाविद एवं प्रवक्ता डॉ भावना शर्मा ने ने समाज में फैली रूढ़िवादियों को खत्म कर महिलाओं व पुरुषों को समान रूप से आगे बढ़ने पर व्याख्यान दिया

डीन एकेडमिक डॉक्टर आलोक, डीन रिसर्च डॉक्टर सुमेर तथा प्रो वाइस चांसलर डॉ पवन त्रिपाठी ने भी मंच पर आकर महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार साझा किए।

विडियो देखें:

सिंघानिया विद्यालय के बच्चों ने “अब और नहीं सहेंगे” नाटक के जरिए आज के समाज में महिलाओं की स्थिति का करुणा में मंचन किया।

कार्यक्रम कासंचालन कार्यक्रम कोऑर्डिनेटर डॉ मोनिका ने किया। विश्वविद्यालय के स्टाफ रजिस्ट्रार मोहम्मद इमरान हाशमी, ओएसडी संजीव ग्रोवर, ज्योति, मीनू व राखी ने कार्यक्रम के सफल संचालन में अहम भूमिका निभाई।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!