चिड़ावा : परमहंस दिव्यांग सेवा समिति, चिड़ावा ने आज एक उत्सव के माहौल में रग्बी खिलाड़ियों को पांच स्पोर्ट्स व्हीलचेयर प्रदान की। यह व्हीलचेयर भामाशाह के सहयोग से उपलब्ध करवाई गई हैं।
राष्ट्रीय स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को मिला तोहफा
ये सभी खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की व्हीलचेयर रग्बी प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए हैं। इस उपलब्धि पर रेलवे स्टेशन अधीक्षक आजाद सिंह, सरप सुट सुटिंग स्पोर्ट्स अकेडमी चिड़ावा के चैयरमैन कैप्टन बिनोद काजला, संस्थान अध्यक्ष होशियार सिंह भोमपुरा, सचिव अशोक बसेरा, बजरंग लाल सैनी, चंदगीराम सैनी आदि ने खिलाड़ियों को बधाई दी और उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
खिलाड़ियों को मिलेगा बढ़ावा
इस पहल से दिव्यांग खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का एक सुनहरा मौका मिलेगा। स्पोर्ट्स व्हीलचेयर उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम बनाएंगी।
समिति की सराहनीय पहल
परमहंस दिव्यांग सेवा समिति की यह पहल सराहनीय है। समिति लगातार दिव्यांगों के सशक्तिकरण के लिए काम कर रही है।