संत नारायण भारती महाराज के कर कमलों से हुआ पं. गणेश नारायण पार्क का लोकार्पण

चिड़ावा, 7 सितम्बर 2024: संत नारायण भारती महाराज ने आज पं. गणेश नारायण पार्क का लोकार्पण किया। पार्क का निर्माण चिड़ावा नगरपालिका द्वारा करवाया गया है। संत नारायण भारती लोकार्पण समारोह के मुख्य अतिथि थे, अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष सुमित्रा सैनी ने की। उपाध्यक्ष अभय सिंह बड़सरा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

पं. गणेश नारायण जी के समाधि स्थल के पास बनाए गए पं. गणेश नारायण पार्क के लोकार्पण समारोह में संत नारायण भारती महाराज ने उपस्थित जन समुदाय को सम्बोधित करते हुए कहा कि समाज के हित के लिए किया जाने वाला कोई भी कार्य ईश्वर की प्रेरणा से ही होता है। उन्होंने पं. गणेश नारायण पार्क के निर्माण पर नगरपालिका अध्यक्ष सुमित्रा सैनी की सराहना करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया।

इससे पहले संत नारायण भारती महाराज ने नगर भ्रमण के दौरान देवी जी मन्दिर, लक्ष्मी नारायण मन्दिर, भगीनिया जोहड़, चमत्कारी बालाजी मन्दिर, राधारमण मन्दिर, जगदीश जी मन्दिर, नन्दी गौशाला व पं. गणेश नारायण जी के समाधि स्थल के दर्शन किए।

लोकार्पण समारोह के बाद चेयरमैन निवास पर संत नारायण भारती महाराज तथा बालोतरा से उनके साथ आए कुँवर प्रेम सिंह पादरू, तहसीलदार फतेहसिंह जसोल, भरत प्रजापत जसोल, कैलाश प्रजापत जसोल, हेमाराम प्रजापत जसोल
एवं पूर्व पार्षद अशोक जोशी का अभिनन्दन किया गया।

ये रहे मौजूद

पालिका अध्यक्ष सुमित्रा सैनी, शीशराम सैनी, अशोक-अनिल जोशी, शेर सिंह नेहरा, शीशराम हलवाई, दिनेश जाँगिड़, नरोतम कोतवाल, ग्यारसी लाल सैनी, सुमित शर्मा, प्रेम मोरोलिया, विजयपाल पायल, संदीप जाखड़, प्रो. केएम मोदी, डॉ. मधुसूदन मालानी, रमेश कुमार अग्रवाल, राजेन्द्र शर्मा, रविकांत शर्मा, आनन्द मोरोलिया, सूर्यकांत शर्मा, निरंजन सैनी, निखिल चौधरी, मुकेश पूनिया, भूपेन्द्र अरड़ावतिया, सहित बड़ी संख्या में कस्बेवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!