समाचार झुंझुनूं 24
पल-पल की खबर
☰ कैटेगरी
📰 कैटेगरी
Uncategorizedअन्तर्राष्ट्रीयअपराधअलसीसर-मलसीसरउदयपुरवाटीउदयपुरवाटीखेतड़ीखेलगुढागुढागौड़जीचिड़ावाचूरूजयपुरझुन्झुनूडुंडलोददेशदेश-विदेश-राज्यनरहड़नवलगढ़नीमकाथाना

प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पूर्व मंत्री सुंदरलाल काका की सेहत जानी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और चिकित्सा मंत्री गजेंद्र खींवसर ने भी जाना हालचाल

जयपुर, 05 सितंबर 2024: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ ने पूर्व मंत्री सुंदरलाल काका के निवास पर जाकर उनकी तबीयत की जानकारी ली। उन्होंने एसएमएस अस्पताल के अधीक्षक से भी संपर्क कर सुंदरलाल काका के स्वास्थ्य की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस दौरान मदन राठौड़ ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और चिकित्सा मंत्री गजेंद्र खींवसर से भी फोन के माध्यम से संवाद किया और उन्हें सुंदरलाल काका की तबीयत से अवगत कराया। दोनों नेताओं ने भी फोन पर सुंदरलाल काका की कुशलक्षेम ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

मदन राठौड़ के साथ रजनीश चनाना, कृष्ण कुमार जानू, और प्रदेश प्रवक्ता विक्रम सैनी भी इस मौके पर उपस्थित थे। उन्होंने सुंदरलाल काका के परिवार से मुलाकात की और उन्हें आश्वासन दिया कि किसी भी प्रकार की चिंता की आवश्यकता नहीं है। राठौड़ ने परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर काका सुंदरलाल के सुपुत्र कैलाश मेघवाल, जो चिड़ावा के पूर्व प्रधान भी हैं, को प्रदेश अध्यक्ष ने दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर काका सुंदरलाल के सुपुत्र विजय, डॉ. धर्मपाल, विनोद पुरुषोत्तम, पुत्रियां विधा और सुनीता, पौत्र सोमेश, यशस्वी, मोहित, विभु, देवाशीष, चिराग, देवेन सहित पूरा परिवार और प्रमुख नेता सुरेश थाकन, जयप्रकाश लांबा, इरफान खान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विडियो देखें…

आपको बता दें कि काका सुंदरलाल भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में से एक हैं, जिन्होंने पिलानी विधानसभा क्षेत्र में कमल खिलाने का अहम योगदान दिया है। वह सात बार विधायक रह चुके हैं और उनकी लोकप्रियता आज भी बरकरार है।

Leave a comment

error: Content is protected !!
BREAKING
समाचार झुंझुनूं 24 पर पढ़ें झुंझुनूं, राजस्थान, देश और दुनिया की ताजा खबरें चिड़ावा, पिलानी, झुंझुनूं, खेतड़ी और राजस्थान की हर बड़ी अपडेट सबसे पहले क्रिकेट, राजनीति, शिक्षा, मौसम और लाइव अपडेट्स लगातार देखें