समाचार झुंझुनूं 24
पल-पल की खबर
☰ कैटेगरी
📰 कैटेगरी
Uncategorizedअन्तर्राष्ट्रीयअपराधअलसीसर-मलसीसरउदयपुरवाटीउदयपुरवाटीखेतड़ीखेलगुढागुढागौड़जीचिड़ावाचूरूजयपुरझुन्झुनूडुंडलोददेशदेश-विदेश-राज्यनरहड़नवलगढ़नीमकाथाना

चिड़ावा-सूरजगढ़ बाईपास पर हादसा: अज्ञात वाहन ने बाइक और स्कूटी को मारी टक्कर, 5 युवक गंभीर रूप से घायल, बुधवार देर रात की घटना

चिड़ावा – बुधवार देर रात चिड़ावा-सूरजगढ़ बाईपास पर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब एक अज्ञात वाहन ने एक बाइक और स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में 5 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा हरियाणा होटल के नजदीक हुआ। घायलों में से सभी आपस में दोस्त थे, जो बाइक और स्कूटी पर सवार होकर जा रहे थे।

घटना के तुरंत बाद, पास से गुजर रहे एक ऑटो चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए एंबुलेंस को सूचना दी और सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल रैफर किया गया।

हादसे में घायल युवकों की पहचान अंकित पुत्र राजकुमार निवासी कुलोठ कलां, अंकित कटेवा निवासी किढ़वाना, सोनू पुत्र दलीप सिंह, वीरेंद्र पुत्र वीर सिंह निवासी पिचानवा, और विनोद के रूप में हुई है।

गुरुवार सुबह मिली जानकारी के अनुसार, सभी घायलों का बीडीके अस्पताल झुंझुनूं में इलाज जारी है।

Leave a comment

error: Content is protected !!