चूरू: धोलिया टोल बूथ पर मारपीट, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

चूरू, राजस्थान: चूरू जिले के सादुलपुर(राजगढ़) थाना क्षेत्र के स्टेट हाईवे 6 पर स्थित धोलिया टोल बूथ पर देर रात हुई मारपीट की घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों में यह पूरी घटना कैद हो गई है।

क्या हुआ था?

टोल इंचार्ज सूर्यवीर सिंह राजपूत की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सूर्यवीर सिंह ने बताया कि रात के समय न्यांगली निवासी नेपू सिंह, नेठवा निवासी महिपाल, चाहरवाला निवासी प्रताप, चंगोई निवासी उपेन्द्र उर्फ मुन्ना अपने 15 साथियों के साथ गाड़ी लेकर टोल बूथ पर आए और कर्मचारियों के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने टोल प्लाजा की संपत्ति को भी क्षतिग्रस्त किया और कर्मचारियों को धमकाते हुए अपनी गाड़ियों को टोल मुक्त करने की मांग की।

पहले भी कर चुके हैं ऐसा काम

सूर्यवीर सिंह आगे बताया कि ये लोग पहले भी कई बार टोल प्लाजा पर आकर बिना टोल दिए अपनी गाड़ियां निकाल ले जाते थे। इस बार उन्होंने हदें पार कर दीं।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

सादुलपुर थाने के एसआई सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!