सिंघाना: प्लांट दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी मामले में कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

सिंघाना: पचेरीकलां पुलिस ने प्लांट दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी जितेंद्र कुमार उर्फ जीतू ने एक लाख रुपए ठग कर पीड़ित को धोखा दिया था।

क्या है पूरा मामला?

निहालोठ निवासी रामस्वरूप ने 5 जून को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें बताया कि जितेंद्र कुमार ने केशव नगर नारनौल में प्लांट दिलाने के नाम पर उससे एक लाख रुपए एडवांस लिए थे, लेकिन न तो प्लांट दिया और न ही पैसे वापस किए। आरोपी लगातार पैसे लौटाने का आश्वासन देता रहा, लेकिन बाद में फोन उठाना बंद कर दिया।

पुलिस ने की कार्रवाई

एसपी शरद चौधरी के निर्देश पर पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी अपने घर पर है। पुलिस ने दबिश देकर जितेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की टीम में शामिल

इस कार्रवाई में थानाधिकारी राजपाल सिंह यादव, एएसआई नरेश कुमार और कॉन्स्टेबल रणवीर सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!