गोगा जी मेले की तैयारियों में जुटा नगर पालिका प्रशासन, व्यवस्थाओं में कार्मिकों की ड्यूटी लगाई, दुकानों का आवंटन किया गया

चिड़ावा, 25 अगस्त 2024: गोगा नवमी पर मंगलवार को आयोजित होने वाले लोक देवता जाहर वीर गोगाजी महाराज के मेले की तैयारियां नगर पालिका प्रशासन द्वारा जोर शोर से की जा रही है। उपखण्ड प्रशासन के निर्देशानुसार मंगलवार को आयोजित होने वाले मेले के लिए अधिशाषी अधिकारी रोहित मील द्वारा सभी व्यवस्थाओं हेतु कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई हैं। नगर पालिका के जेईएन आकाश कुमार को मेला प्रभारी बनाया गया है।

मेले में नगर पालिका की ओर से अलग-अलग साइज की कुल 64 अस्थाई दुकानों का 1 दिन के लिए आवंटन “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर किया गया है। जरूरत पड़ने पर दुकानों की संख्या बढ़ाई भी जा सकती है। मन्दिर के सामने कोई भी दुकान नहीं लगाई जाएगी, सभी प्रकार के झूलों, दुकानों व स्टॉल की व्यवस्थाएं मन्दिर के पीछे स्कूल मैदान पर ही की जायेंगी। मेले मे आमजन के लिए भामाशाह/दानदाताओं द्वारा पेयजल हेतु लगाई जाने वाली प्याऊ नि:शुल्क रहेंगी।

मेला स्थल पर व्यवस्थाओं हेतु एक नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!