सूरजगढ़: योगासन प्रतियोगिता के लिए झुंझुनू की खिलाड़ियों को रवाना किया गया

सूरजगढ़: खेल मंत्रालय और भारतीय खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित राष्ट्रीय नार्थ जोन योगासन वूमेन खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झुंझुनूं की चार खिलाड़ियों को सूरजगढ़ तहसीलदार चंद्र शेखर यादव ने रवाना किया।

यह प्रतियोगिता खेलो इंडिया के तहत अस्मिता वूमेन लीग के अंतर्गत 24 और 25 अगस्त को जोधपुर में आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में राजस्थान समेत कई राज्यों की महिला खिलाड़ी भाग ले रही हैं। झुंझुनूं जिले से सुदेश खरड़िया, टीना कुमारी, दिशा कुमारी और खुशी वर्मा इस प्रतियोगिता में भाग लेंगी।

तहसीलदार चंद्र शेखर यादव ने खिलाड़ियों को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया और उन्हें प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है और यह हमें स्वस्थ रहने में मदद करता है। उन्होंने खिलाड़ियों से देश का नाम रोशन करने का आग्रह किया।

इस अवसर पर योगाचार्य डॉ. प्रीतम सिंह खंगोई, वीर तेजाजी विकास संस्थान के अध्यक्ष जगदेव सिंह खरड़िया, पूर्व एसबीआई बैंक मैनेजर बाबुलाल बड़गुजर, शिक्षाविद् राजपाल फोगाट, व्याख्याता मोहन लाल मान, ठेकेदार मुकेश, पतंजलि राज्य प्रभारी पवन सैनी, भगवती प्रसाद सोनी, रामावतार शर्मा प्रवीण, राकेश बेरला और विशाल (मीडिया प्रभारी) भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!