Wednesday, February 18, 2026
Homeचिड़ावाचिड़ावा: कोलकाता हत्याकांड के खिलाफ सड़कों पर उतरे छात्र, रैली निकाली, राष्ट्रपति...

चिड़ावा: कोलकाता हत्याकांड के खिलाफ सड़कों पर उतरे छात्र, रैली निकाली, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

चिड़ावा, 22 अगस्त 2024: कोलकाता में हुई महिला डॉक्टर की हत्या और दुष्कर्म की घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। इस घटना के विरोध में मास्टर हजारी लाल राजकीय महाविद्यालय चिड़ावा के छात्रों ने एनएसयूआइ के बैनर तले गुरुवार को आक्रोश रैली निकालकर अपना विरोध जताया।

राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

छात्रों ने नया बस स्टैंड से रैली निकालकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे और अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी कैलाश सिंह कविया को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोपियों को फांसी की सजा देने और देश में बढ़ती महिला हिंसा पर रोक लगाने की मांग की गई।

छात्रों का आक्रोश

छात्रों ने उपखंड कार्यालय के सामने नारेबाजी करते हुए कहा कि इस तरह की घटनाएं देश के लिए शर्मनाक हैं। उन्होंने सरकार से कड़े कदम उठाने और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

प्रदर्शन में शामिल छात्र

इस प्रदर्शन में उप प्रधान विपिन नूनिया, राधेश्याम सुखाड़िया, सौरभ शर्मा देवरोड़, राजेश गोदारा, प्रियंका, लक्ष्मी पारिक, मोनिका, आरती, आशा, आस्था, अंकित, खुशी डांगी, रुचिका, कोमल, प्रियंका, कविता, पूनम, रेणु कुमारी सहित कई अन्य छात्र-छात्राएं शामिल थे।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!