Monday, June 23, 2025
Homeचिड़ावाचिड़ावा में एसीसी-एसटी आरक्षण के वर्गीकरण के फैसले का विरोध, शहर में...

चिड़ावा में एसीसी-एसटी आरक्षण के वर्गीकरण के फैसले का विरोध, शहर में निकाली रैली, बाजार रहे बंद

चिड़ावा, झुंझुनूं: अनुसूचित जाति और जनजाति आरक्षण में वर्गीकरण के फैसले के विरोध में बुधवार को देशभर में भारत बंद का आह्वान किया गया था। इसी कड़ी में चिड़ावा शहर में एससी एसटी समाज के लोगों ने एक विशाल रैली का आयोजन किया। रैली चीनी गोदाम से शुरू होकर शहर के विभिन्न मुख्य मार्गों से होकर गुजरी।

इस रैली में भाजपा जिला महामंत्री राजेश दहिया, पिलानी विधायक पितराम काला, चिड़ावा चेयरमैन सुमित्रा सैनी, पूर्व प्रधान शेरसिंह नेहरा सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए। रैली चीनी गोदाम से रवाना होकर कल्याणजी मंदिर, विवेकानंद चौक, मुख्य बाजार, नया बस स्टैंड और चुंगी होते हुए वापस विवेकानंद चौक पहुंची। यहां पर रैली का नेतृत्व कर रहे प्रमुख लोगों ने अपने विचार रखे और विरोध प्रदर्शन को लेकर संबोधन दिया।

इस विरोध प्रदर्शन के समर्थन में चिड़ावा शहर के बाजार भी पूरी तरह से बंद रहे। रैली के बाद, लोग जिला मुख्यालय पर आयोजित महारैली में शामिल होने के लिए रवाना हुए।

रैली में एड. उम्मेद बरवड़, एड. अरविंद भगत, एड. ओमप्रकाश, सुनील मेहरा, रणधीर मेहरा पाषर्द, रमाकांत पाषर्द, कुलदीप भगत, पवन मेघवाल, दिनेश महारानियां, विजय महारानियां, महेश महारानियां, सीता देवी, रजनी मेहरा, मूर्ति देवी, एड. मंजू गोठवाल, पूजा भगत, जीवनी महारानियां, सुरेश बीगोदना, कुलदीप कल्यानो का बास, शेर सिंह मीना डांगर, पवन कुमार डांगर, मानसिंह बृजलालपुरा, रोहिताश बरवड़ खुड़िया, बलराम आदि उपस्थित रहे।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!